हिरणमगरी में मासूम के साथ गलत हरकत की कोशिश

पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की  
 
 | 
Girl accuses youth of forced marriage and rape

उदयपुर 18 नवंबर 2025। शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक व्यक्ति ने घर में घुस कर वहां अकेली सो रही 4 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत की करने की कोशिश की लेकिन बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसका पिता जाग गया और मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

उसी दौरान इलाके में गश्त कर रही कालिका टीम भी मौके पर आ गई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था और घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।