कांकरोली में ज्वेलरी शोरूम पर चोरी का प्रयास
दुकानदार की सतर्कता और सूझबूझ से उनका प्लान नाकाम हो गया
Udaipur Times News, Crime News, राजसमंद 21 नवंबर 2026 - जिले के कांकरोली से बड़ी खबर सामने आई है।
बस स्टैंड के पास स्थित श्री भैरुनाथ ज्वेलर्स पर चार महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, चारों महिलाएं आभूषण देखने के बहाने शोरूम में पहुंचीं और करीब 10 ग्राम सोने के आभूषण चोरी करने की कोशिश की। Udaipur News
लेकिन दुकानदार की सतर्कता और सूझबूझ से उनका प्लान नाकाम हो गया। दुकानदार ने चारों महिलाओं को पकड़कर दुकान में ही बैठा लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को पुलिस वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।