देवगढ़ के पास ऑटो पलटा, 8 माह की गर्भवती सहित 5 घायल

हादसे में घायल सभी लोग केलियापाड़ा निवासी हैं। वे मंदिर में दर्शन कर ऑटो से घर लौट रहे थे

 | 
accident

Udaipur Times News , उदयपुर।21 नवंबर 2026  -  देवगढ़ के पास रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में 8 माह की गर्भवती महिला और एक वृद्ध महिला भी शामिल हैं।

सभी घायलों को उपचार के लिए एमजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दो घायलों को वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार दिया गया। Udaipur News 

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल सभी लोग केलियापाड़ा निवासी हैं। वे मंदिर में दर्शन कर ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवगढ़ के पास ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। Accident News 

घायलों में राहुल, कलिया, पायल (8 माह की गर्भवती), सपना और एक वृद्ध महिला शामिल हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम सभी का उपचार कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News