उदयपुर में ऑस्ट्रेलियाई युवती से छेड़छाड़, ऑटो चालक गिरफ्तार

सुखाड़िया सर्कल क्षेत्र की घटना, अंबामाता थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

 | 
Girl accuses youth of forced marriage and rape

उदयपुर , 17 जनवरी 2026 - उदयपुर में ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने आई एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि ऑटो में यात्रा के दौरान चालक ने उसके साथ बदसलूकी की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला अंबामाता थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक की पहचान खांजीपीर निवासी 38 वर्षीय तौसीफ अली के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब के नशे में गलती होना स्वीकार किया है।

जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई युवती जनवरी के पहले सप्ताह में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। देश के विभिन्न हिस्सों में करीब एक सप्ताह तक भ्रमण करने के बाद वह 15 जनवरी को उदयपुर पहुंची। शहर घूमने के लिए उसने एक ऑटो किराए पर लिया था।

शाम के समय वह सुखाड़िया सर्कल क्षेत्र स्थित एक बार में पहुंची, जहां ऑटो चालक ने नशे की हालत में युवती के साथ बदसलूकी की। अचानक हुई इस घटना से युवती डर गई और होटल लौट गई। अगले दिन 16 जनवरी को उसने हिम्मत जुटाकर अंबामाता थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामला विदेशी पर्यटक से जुड़ा होने के कारण पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

#UdaipurNews #RajasthanPolice #TouristSafety #ForeignTourist #UdaipurCity #RajasthanNews #WomenSafety #CrimeNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News