सेल्समेन से रुपयों से भरा बैग छीना

बीती रात की घटना

 | 
pn

महालक्ष्मी मार्केट में चॉकलेट एजेंसी के सेल्समेन से छीना रूपये से भरा बैग 

उदयपुर 5 फ़रवरी 2022। शहर के प्रतापनगर ओवरब्रिज के नीचे उचक्कों ने एक सेल्समेन से रुपयों से भरा बैग छीनने का मामला सामने आया है। घट्ना बीती रात की है। 

सूरजपोल स्थित महालक्ष्मी मार्केट में एक चॉकलेट एजेंसी में कार्यरत नारायण नामक सेल्समेन डबोक से लेकर प्रतापनगर तक की दुकानों से कलेक्शन लेकर लौट रहा था की प्रतापनगर ओवर ब्रिज के नीचे उचक्कों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया।  बैग में करीब 80 से 90 हज़ार रूपये थे।

उक्त घटना प्रतापनगर थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर घटना की छानबीन और उचक्कों की तलाश शुरू कर दी है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News