बाघपुरा पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

अपहरण और दुष्कर्म मामले में कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद

 | 
By the way: Child Rape: Most Heinous Crime

उदयपुर 18 मई 2026 - ज़िले के बाघपुरा थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।एसपी एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने प्रकरण में धारा 137(2), 127(2), 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

आवश्यक अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को माननीय पॉक्सो कोर्ट-1 उदयपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय कारागृह उदयपुर भेज दिया गया।

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCrime #RajasthanNews #BaghpuraPolice #PoliceAction #POCSOCase #KidnappingCase #CrimeNews #UdaipurPolice #RajasthanPolice #LocalNews #UdaipurUpdates #MewarNews #UdaipurDistrict

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News