Field Club Hit and Run case के आरोपी को ज़मानत

मृतक विपिन मीणा के परिजनों ने जताई आपत्ति 

 | 
ACCIDENT AT OUTSIDE FIELD CLUB

उदयपुर 17 मई 2024। पिछले दिनों शहर के सहेलियों की बाड़ी रोड सिथत Field Club के बाहर हुए सड़क हादसे में हुई जिम ट्रेनर की मौत के मामले में उसे टक्कर मारने वाले क्लब के सदस्य कार चालक को जमानत मिल गई है। तो वहीँ घटना के खुलासे के बाद जप्त की गई उनकी कार को भी लौटा दिया गया है। 

इस पर मृतक जिम ट्रेनर विपिन मीणा के ताऊ जयंती लाल मीणा ने आपत्ति जताई है। मिडिया से की गई बात चीत में उन्होंने कहा की उनका परिवार कार चालक संजय खमेसरा को कड़ी सजा दिलवाना चाहता है लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने से ही जमानत दे दी जो की गलत है। ऐसे में मृतक विपिन के घर में काफी निराशा है। 

तो वहीँ मामले के जाँच अधिकारी अशोक मानत ने कहा की कार्यवाही कानून के अनुसार की गई है और कार को भी न्यायालय के आदेश से छोड़ा गया है। 

गौरतलब है की जिम ट्रेनर विपिन की मोटरसाइकल को टक्कर मारने वाली हौंडा सिटी कार के मालिक की पहचान अम्बामाता निवासी संजय खमेसरा के रूप में हुई है जो की एक मार्बल व्यवसाई है साथ ही वह क्लब के सदस्य भी है। 

घटना वाले दिन भी सुबह वह रोज की तरह अपने घर से कार लेकर क्लब आने के लिए निकले थे, क्लब के मुख्य गेट के सामने आने पर उन्होंने कार को लापरवाही से चलाकर क्लब के अंदर घुमा लिया जिस से वहां से गुजर रहे विपिन मीणा जो की पास ही में बने जिम के लिए जा रहा था की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी और वह जमीन  पर जा गिरा और उसकी मौत  हो गई। 

हालाँकि घटना वाले दिन मृतक विपिन के परिजनों पूरी घटना को लेकर कई सवाल खड़े किये थे और आरोप भी लगाए थे , यहाँ तक की घटना होने के कुछ घंटो पहले गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात पर भी शंका जाहिर की गई थी, परिजनों ने तो क्लब प्रशासन पर कार चालक को क्लब के दूसरे गेट से बाहर निकाल देने तक का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस इन्वेस्टीगेशन में सीसीटीवी बंद होने की बात पाई गई थी, साथ ही क्लब प्रशासन द्वारा कार चालक खमेसरा को दूसरे गेट से बाहर निकालने जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी।  

पुलिस जाँच में ये पाया गया की किसी तकनिकी खराबी की वजह से क्लब के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे उस रात करीब 2 बजे बंद हो गए थे जिस वजह से पूरी घटना उसमे कैद नहीं हो पाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News