लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार 

गोगुन्दा निवासी युवक से शादी कर दो दिन बाद ही फरार हो गई थी 
 
 
लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
मामले में महिला फरार चल रही थी जबकि उनके चार साथी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके थे 

उदयपुर 2 मार्च 2020 । उदयपुर के गोगुन्दा थाना में क़रीब 6 माह पूर्व शादी के महज़ दो दिन बाद घर से फरार हुई लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। लुटेरी दुल्हन के चार साथियो को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चूका था। जबकि इस मामले में महिला लम्बे समय से फरार चल रही थी। 

1 जून 2019 को गोगुन्दा निवासी जवान सिंह ने पुलिस थाना गोगुन्दा में प्रकरण दर्ज करवाया था की अभियुक्त सोहन सिंह और मांगू सिंह ने एक लाख पंद्रह हज़ार रूपये लेकर उनकी शादी हंसा नामक लड़की से करवाई थी। शादी के महज़ दो दिन बाद ही हंसा घर से फरार हो गई थी। 

उक्त मामले में पुलिस ने सोहन सिंह , मांगू सिंह, प्रकाश और रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि हंसा लम्बे समय से फरार चल रही थी। पुलिस ने टीम हठित कर हंसा पिता कनजी खेर निवास अजपर ओगणा उदयपुर को गिरफ्तार किया। 

पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी ने बताया की हंसा ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए करते अपने साथियो सोहन सिंह , मांगू सिंह, प्रकाश और रतन सिंह के साथ मिलकर सांठ गांठ कर रूपये हड़पने के लिए उक्त कृत्य किया। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal