बांसवाड़ा में चंदे के रुपयों को लेकर हुए झगड़े में एक की मौत
बस्सी मकवाना गांव में सिरा बावजी के कार्यक्रम में हुई घटना
बांसवाड़ा 6 नवंबर 2025। सदर थाना इलाके के बस्सी मकवाना गांव में सिरा बावजी के कार्यक्रम के दौरान चंदे के रुपयों को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
सदर पुलिस को मंगलवार रात को सूचना मिली थी की बसी मकवाना में चल रहे सिरा बावजी के एक प्रोग्राम में कुछ लोगों के बीच आपस में लड़ाई-झगड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया की एक युवक पर कुछ दबंगो ने हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर घायल हो गया, परिजन तुरंत चिकित्सालय लेकर आए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर थानाधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई ने बताया की कल रात को सूचना मिली थी कि बस्सी मकवाना में सिरा बावजी का कोई प्रोग्राम था, वहां आपस में लड़ाई-झगड़ा हुआ और लड़ाई-झगड़े में बस्सी मकवाना निवासी धुला पुत्र भाणजी उम्र 35 वर्ष की मृत्यु हो गई।
परिजनों के मुताबिक घटना में मुख्य आरोपी का नाम बलराम पिता रामलाल है व उसके छह-सात अन्य साथी भी शामिल थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।
सीआई बुद्धाराम बिशनोई ने बताया कि यह घटना पैसों को लेकर आपसी रंजिश का परिणाम थी या किसी अन्य कारण से हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
