Banswara: बाप पार्टी के लीडर के भाई की संदिग्ध मौत
बीएपी नेता के भाई की मौत पर हत्या का आरोप, पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी एंगल से जांच में जुटी
उदयपुर 14 अप्रैल 2026 - बांसवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है, जो भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) नेता अशोक निनामा के भाई थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनिल की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार अनिल खमेरा थाना क्षेत्र के कालीमगरा इलाके में सोमवार देर रात झाड़ियों में घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी कर रही है। जानकारी के अनुसार अनिल बांसलिखेड़ा के रहने वाले थे और अपने घर से करीब 6 किलोमीटर दूर घायल मिले।
अशोक निनामा ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें सरपंच प्रकाश का फोन आया था, जिसमें अनिल की लोकेशन बताकर उन्हें वहां आने को कहा गया। परिजन जब बताए गए स्थान काली मगरी के पास पहुंचे तो झाड़ियों से अनिल की चीखने की आवाज सुनाई दी। अनिल ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे से उसे घसीट-घसीट कर पीटा गया था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले में अनिल ने एक महिला और दो पुरुषों पर आरोप लगाए थे।
तीन नामजद आरोपियों में से दो, जो पति-पत्नी हैं, को पुलिस ने डिटेन कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
एसपी सुधीर जोशी ने मिडिया को बताया की , अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।
#Banswara #Udaipur #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews #BanswaraCase #RajasthanCrime #IndiaNews #LocalNews #Justice #PoliceInvestigation #TribalNews #UdaipurNews #RajasthanUpdates
