अवैध संबंध की आशंका में पत्नी और युवक को बंधक बनाकर पीटा

मंगलवार को हुई घटना का वीडियो हुआ था वायरल

 | 
kherwada

उदयपुर खेरवाड़ा के पहाड़ा थाना क्षेत्र की घटना

उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा तहसील के पहाड़ा थाना क्षेत्र मालीफला गांव में मंगलवार को एक युवक और महिला को बांधकर मारने पीट करने एवं मारपीट के बाद युवक में मुंडन करने का वीडियो वायरल हुआ था। महिला के पति, देवर और अन्य ने मिलकर महिला और एक युवक को अवैध संबंध में घर के बरामदे में बाँध कर पीटा था। गांव के सरपंच की सूचना पर पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। 

पहाड़ा थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया की पीड़ित द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार चार नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीँ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियो की तलाश जारी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक सड़क निर्माण कार्य में ट्रैक्टर से मेटेरियल डालने का कार्य करता है। मंगलवार को कार्य के दौरान प्यास लगने पर वह पानी पीने निकट के घर में चला गया। घर की महिला पानी लेने अंदर है इसी दरमियान महिला का पति और देवर घर पर आ गए। अवैध संबंधो के शक में महिला के पति, देवर और अन्य ने पीड़ित और महिला को घर के बरामदे में बांधकर पिटाई करना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद आरोपियों ने महिला और युवक का मुंडन भी किया।  

घटना के समय आसपास के लोग भी जमा थे लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी स्थानीय सरपंच को सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अचेतावस्था में छुड़ाकर अस्पताल पहुँचाया जहाँ से उसे डूंगरपुर रेफर किया गया। फिलहाल पीड़ित का गुजरात के मोडासा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीँ पीड़ित महिला को उसके भाई को सौंप दिया।        

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News