बंगाली कारीगर से जेवरात बनाने के नाम पर 244 ग्राम सोना हड़पा
आरोपी ने अपने आप को फेरी का काम करके सोने चाँदी के आभूषण ग्रामीण क्षेत्र में रिटेल में बेचना बताया
Udaipur Times News ,Crime News Udaipur, उदयपुर 3 सितमबर 2026 | बंगाली कारीगर को फाईन सोना देकर जेवरात बनाकर विश्वास में लेने के बाद एक आरोपी ने कारीगर 244 ग्राम सोना हड़प लिया।
मिली जानकारी के अनुसार शेख मुश्त फौजुल रहमान उर्फ मुन्ताज रहमान निवासी मंगुलपारा खानापुल हुगली पश्चिम बंगाल हाल महावतवाडी बिरीयानी हवेली के सामने घंटाघर ने सोहन सिंह निवासी यटोल नाथद्वारा के खिलाफ रिपोर्ट दी कि परिवादी 10 वर्षों से उदयपुर में रहकर सोने के आभूषण बनाने का कारीगरी का काम करता हूँ।
परिवादी को पूर्व में नमो ज्वेलर्स घंटाघर पर आने जाने के दौरान सोहन सिंह से मिलना हुआ था।
सोहन सिंह ने अपने आप को फेरी का काम करके सोने चाँदी के आभूषण ग्रामीण क्षेत्र में रिटेल में बेचना बताया।
आरोपी ने मुझे आभूषण बनवाने के Ne लिए ऑडर दिया। जिसके जेवरात 18 अक्टूबर 2024 को बनाकर तेय समय आभूषण आरोपी को शास्त्री सर्कल चौराहे पर स्थित नाश्ता सेन्टर पर आकर लिए।
उस समय आरोपी कार में सवार होकर आया था तथा आर्डर की ज्वेलरी लेकर गया तथा उसके एवज में मुझे फाईन सोना दिया। Udaipur News
सोहन सिंह प्रार्थी को फाईन सोना देता रहा तथा उसे विश्वास में ले लिया।
11 मई 2025 से 23 अगस्त 2025 तक आरोपी ने अपने पास फाईन सोने की कमी बताकर परिवादी को कुछ दिनो में दे देने का वादा करके शास्त्री सर्कल पर कोर्नर पर सब्जी के ठेले वाले पास मिला था।
जहाँ पर परिवादी से आभूषण ले लेता उससे पूर्व कांटे पर वजन किया हुआ फोटो आरोपी को भेज देता। आरोपी भी वजन कर फोटो परिवादी को भेज देता था । Udaipur Crime
जेवरात प्राप्त करने के बावजूद आरोपी ने 244.898 ग्राम सोने के आभूषण प्राप्त करने के बावजूद भी फाईन सोना परिवादी को नहीं लौटाया उसके पेटे 1 लाख 65 हजार रूपए देकर कुछ समय में शेष सोना देने का वादा किया ।
इसेक बाद आरोपी परिवादी को फाईन सोने को देने को लेकर टालमटोल करने लगा। अभी तक आरोपी ने उसे ना तो फाईन सोना और पैसा भी नही दिया। बार- बार मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। Crime News
रिपोर्ट पर भुपालपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।