मुम्बई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आईपीएल मैच पर 25 करोड़ का सट्टा पकड़ा

राजसमंद से 5 आरोपी गिरफ्तार, 16 मोबाइल, तीन लैपटॉप और एक टीवी जब्त

 | 
ipl betting

उदयपुर 25 मई 2023 । संभाग के राजसमंद शहर में 100 फीट रोड स्थित एक मकान में बैठ बुधवार देर रात मुम्बई इंडियन्स (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Supergiants)  के बीच आईपीएल (IPL) के फर्स्ट एलिमिनेटर मैच के दौरान 25 करोड़ का सट्टा लगाते पांच आरोपियों को राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सट्टेबाजों के कब्जे से पुलिस ने 16 मोबाइल, तीन लैपटॉप और एक एलईडी टीवी जब्त की है। 

सीआई डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आईपीएल मैच पर सट्टे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में 100 फीट पर अम्बेडकर सर्कल के पास स्थित प्रवीण माली के मकान पर दबिश दी। इस दौरान एक कमरे से पांच आरोपियों को मैच पर सट्टा लगाते पकड़ा। उनके कब्जे से करीबन 25 करोड़ रुपए के सट्टे का हिसाब-किताब मिला है। 

मौके से मुख्य आरोपी मकान मालिक प्रवीण फरार हो गया। पुलिस अब उसे तलाश रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News