लगातार दुसरे दिन IPL पर सट्टा खेलते दो गिरफ्तार

डबोक के टांक गांव में फार्म हाउस में RR v/s SRH पर चल रहा था सट्टे का खेल

 | 
ipl betting

उदयपुर 30 मार्च 2022 । जिला स्पेशल टीम (DST) ने लगातार दुसरे दिन राजस्थान रॉयल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच चले रहे आईपीएल मैच पर चल रहे सट्टे के कारोबार पर कार्यवाही करते हुए डबोक थाना क्षेत्र के टांक गांव स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश दी। टीम ने यहां लाइव मैच पर सट्‌टा खेलाते दो सटोरियों को पकड़ा। आरोपियों से पुलिस ने लाखों रूपए के सट्टे का हिसाब बरामद किया है।

स्पेशल टीम प्रभारी दलपत सिंह को सूचना मिली कि डबोक के पास टांक गांव में एक फार्म हाउस पर अवैध रूप से सट्टा लगवाया जा रहा है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने गांव के उस फार्म हाउस पर दबिश दी। जहां पर एक कमरे में दो युवक अवैध रूप से सट्टा लगवा रहे थे। टीम ने दोनों को पकड़ा।

पुलिस ने बताया की मौके से सागर पुत्र प्रताप परियानी निवासी शोभागपुरा और शुभम पुत्र बाल किशन शर्मा निवासी दण्डपोल सुथारवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने 4 हजार रूपए नकद, 8 मोबाईल, लैपटॉप और एक डायरी बरामद की। डायरी में लाखों रूपए का हिसाब लिखा हुआ था। इस प्रकरण में डबोक थाने में मामला दर्ज किया गया। डायरी में लिखे नामों के आधार पर सट्टा लगवाने का पता लगाया जा रहा है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News