UDA के खिलाफ भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा का धरना प्रदर्शन

UDA द्वारा की जा रही कार्रवाइयों को तुरंत रोकने की मांग की
 | 
Tribal community members protesting outside Udaipur Collectorate against UDA actions

उदयपुर 17 फ़रवरी 2026। उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) द्वारा इन दोनों शहरी विस्तारीकरण कार्य के विरुद्ध मंगलवार को इन कार्रवाइयों को अवैध बताते हुए कलेक्ट्री के बाहर आदिवासी समाज द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले कलेक्ट्री के बाहर इकट्ठा हुए जहां उन्होंने UDA के खिलाफ नारेबाजी की और UDA द्वारा की जा रही कार्रवाइयों को तुरंत रोकने की मांग की।

इस मौके पर मुक्ति मोर्चा के कांतिलाल रोत ने बताया की उनके ये धरना प्रदर्शन UDA द्वारा गरीब आदिवासियों, दलितों के खिलाफ बेघर करने की कार्यवाही के खिलाफ हैं। साथ ही इन दिनों शहर में गरीब आदिवासियों की जमीन को दो तीन बार अलग अलग कीमतों पर बेचा जा रहा हैं कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर। लेकिन ऐसे में भी प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ हैं। निर्दोष लोगो को मार पीट कर जेल में डाला जा रहा हैं। रजिस्ट्री निरस्त करवा कर फिर जबरन द्वारे के नाम पर करवाया जा रहा हैं। एक बार जमीन एक करोड़ में बिकती हैं फिर वही जमीन 12 लाख रूपए में बिकती हैं और कही ना कहीं सरकार उसकी अनदेखी कर रही हैं।

कांति लाल ने कहा की सरकार को चाहिए की इस पर ध्यान दे, इस मामले को लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत करवाया गायक लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई हैं, अगर आने वाले समय में कार्यवाही नही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

नया खेड़ा इलाके में हाल ही में हुई कार्यवाही का हवाला देते हुए मोर्चा के जितेश कुमार कटारा ने कहा की जो कार्यवाही नया खेड़ा में हुई उसमे गरीब लोगों को बिना वजह बताए उनके घरों को ध्वस्त कर दिए गए, कुछ बच्चे ऐसे थे जो स्कूल गए हुए थे और जब वो घर लोटे तो वो बे-घर हो चुके थे। इसी लिए आज के धरने में एसटी, एस सी, ओबीसी और जनरल  केटेगरीको लोगों की जमीने जब्त कर के उनका शोषण किया जा रहा हैं। आज फिर से ज्ञापन तो दिया गया लेकिन साथ ही पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के निस्तारण के बारे में भी पूछा गया।

#UdaipurNews #UDA #BhilPradeshMuktiMorcha #TribalProtest #UdaipurProtest #RajasthanNews #UdaipurCity #AdivasiIssues #NayaKheda #UdaipurUpdates #RajasthanTribal #LocalNewsUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News