Bhilwara: एमडी ड्रग फैक्ट्री से जुड़ा अवैध फार्म हाउस ध्वस्त

बिजौलिया के चंपापुर गांव में कार्रवाई, ड्रग निर्माण के लिए इस्तेमाल हो रहे अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर; आसपास के अन्य फार्म हाउस भी जांच के दायरे में।

 | 
crime

 

Udaipur Times News, Bhilwara Crime News भीलवाड़ा 20 जून 2026 - बिजौलिया के चंपापुर गांव की पहाड़ियों में हाल ही में पकड़ी गई अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अवैध फार्म हाउस को ध्वस्त कर दिया।

शनिवार सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच जेसीबी की मदद से फार्म हाउस को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

बिजौलिया तहसीलदार ललित डीडवानिया ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा तैयार मौका पर्चा और जांच रिपोर्ट के आधार पर अवैध निर्माण हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर गिरदावर, पटवारी और पुलिस टीम भी तैनात रही। Udaipur News

जांच में सामने आया कि जिस भूमि पर फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, वह गुढ़ा निवासी एक राजपूत परिवार के नौ खाताधारकों के नाम दर्ज है।

आरोप है कि भंवरलाल बंजारा ने जमीन पर अवैध कब्जा कर वहां पक्का निर्माण कर लिया था। फार्म हाउस में तीन कमरे, एक बरामदा, किचन और लेट-बाथ बनाए गए थे। बाद में इस परिसर को करीब सात हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर ड्रग तस्करों को दे दिया गया, जहां एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी। Bhilwara Crime News

तहसीलदार के अनुसार जांच में यह भी सामने आया कि निर्माण करीब छह महीने पहले किया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक-दो साल पहले वहां कोई निर्माण मौजूद नहीं था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि फैक्ट्री में ड्रग बनाने का काम महज दो-तीन दिन पहले ही शुरू हुआ था। पहली खेप बाजार तक पहुंचती, उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। Drugs Factory demolished

तहसीलदार ललित डीडवानिया ने कहा, "जांच में भंवरलाल बंजारा द्वारा निर्मित अवैध फार्म हाउस पाया गया, जिसे आज नियमानुसार ध्वस्त कर दिया गया है। मौके के आसपास स्थित अन्य फार्म हाउस भी प्रारंभिक जांच में अवैध पाए गए हैं।"

प्रशासन अब आसपास के अन्य संदिग्ध निर्माणों की भी जांच कर रहा है और अवैध पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

#BhilwaraNews#BhilwaraCrimeNews#BijoliaNews#ChampapurVillage#RajasthanCrimeNews#RajasthanNews#UdaipurTimes#UdaipurNews#DrugFactory#MDDrugs#PoliceAction#IllegalConstruction#CrimeUpdate#BreakingNews#IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News