भीलवाड़ा में विधायक गोपीचंद मीणा की खड़ी गाड़ी का शीशा फोड़ा,कांग्रेस पर लगाए आरोप

 | 
MLA Car vandalised in Bhilwara

 

Udaipur Times, Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र के धौड़ गांव में विधायक गोपीचंद मीणा की खड़ी गाड़ी का शीशा फोड़ने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। उस समय विधायक चुनावी चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विधायक गोपीचंद मीणा के अनुसार, जब वे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने पास में खड़ी उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका और मौके से फरार हो गया। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा टूट गया। गाड़ी का सायरन बजने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां शीशा टूटा हुआ मिला।

घटना के बाद विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस का जनाधार खिसक चुका है और चुनाव में कुछ बचा नहीं है, इसलिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।

हालांकि, गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के पीछे के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News