Bhilwara: री-नीट का फर्जी पेपर बेचने वाला छात्र गिरफ्तार

'पेपर माफिया' नाम से टेलीग्राम चैनल चलाकर 4 हजार रुपये में बेचता था फर्जी प्रश्नपत्र, पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल करता था अमेरिकी वीपीएन

 | 
Bhilwara police arrested a student accused of selling fake RE-NEET papers through a Telegram channel named Paper Mafia using VPN and proxy networks.

Udaipur Times News, Crime News, Re NEET Exams Paper Leak News- भीलवाड़ा 19 जून 2026 - भीलवाड़ा में री-नीट परीक्षा का फर्जी पेपर बेचने के आरोप में गिरफ्तार छात्र आकाश चौधरी को लेकर जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ नाम से चैनल संचालित कर री-नीट परीक्षा का कथित फर्जी पेपर अभ्यर्थियों को बेच रहा था। इसके लिए वह अमेरिका के वीपीएन और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था। 

प्रताप नगर थाना पुलिस ने एस-मेक पोर्टल और डीएसटी से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

जांच के दौरान उसके कब्जे से मोबाइल फोन, नीट की एक पुस्तक तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी नीट की किताब के पन्नों को स्कैन कर उन्हें वास्तविक प्रश्नपत्र बताकर अभ्यर्थियों को भेजता था और प्रत्येक पेपर के बदले चार-चार हजार रुपये वसूलता था। Re NEET Exams Paper Leak News

थानाधिकारी सुनील ताड़ा ने बताया, “जांच में सामने आया है कि आरोपी ने टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ नाम से चैनल बना रखा था। वह वीपीएन और प्रॉक्सी नेटवर्क के जरिए इसे संचालित कर रहा था। उसके मोबाइल और बैंक खातों की जांच की जा रही है।”

पुलिस के अनुसार आरोपी जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और उसके टेलीग्राम चैनल पर 52 सदस्य जुड़े हुए थे। भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से उसके बैंक खाते में कराया जाता था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों से रकम ली गई, कितने लोगों को फर्जी पेपर भेजे गए और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। Paper Leak News Bhilwara 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पेपर बेचने, आईटी एक्ट और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उसके मोबाइल, बैंक लेन-देन और टेलीग्राम संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान हो सकती है। Youth Arrested with Re NEET EXAMS

#Bhilwara #BhilwaraNews #Rajasthan #RajasthanNews #NEET #REETExam #RENEET #PaperLeak #PaperMafia #Telegram #CyberCrime #EducationNews #CompetitiveExams #IndiaNews #BreakingNews #Udaipur #UdaipurNews #Jaipur #JaipurNews #ExamFraud

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News