9 माह की गर्भवती महिला व मासूम की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
राजसमंद 19 फ़रवरी 2026। ज़िले के भीम क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 9 माह की गर्भवती महिला प्रियंका रावत और उसके 2 वर्षीय मासूम बेटे की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गोविंद सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंद सिंह रावत की निशानदेही पर भीम तालाब से मृतका प्रियंका रावत का शव बरामद किया गया। प्रियंका 11 फरवरी की रात घर से जेवरात और अपने बच्चे के साथ निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। 12 फरवरी को उसके पति हरि सिंह ने भीम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
मृतका प्रियंका रावत कुशलपुरा पंचायत के चाक हीरात गांव की निवासी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला आरोपी व्यक्ति के संपर्क में थी। इसी संपर्क के चलते यह वारदात सामने आई है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए ज़िला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचीं और जांच की मॉनिटरिंग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
#Rajsamand #Bhim #RajasthanNews #CrimeNews #LocalNews #UdaipurNews #RajasthanPolice #BreakingNews #BhimCase #RajsamandCrime
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
