पोक्सो केस में तीन आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से जुड़ी घटना में यूपी के तीन युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
उदयपुर 6 दिसंबर 2025- भिंडर थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ खोटा काम करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी भिंडर पुनाराम ने बताया की घटना 26 नवंबर 2025 की है जब पीओपी का काम करने वाले एक युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित बच्ची को पकड़ा और उसके साथ खोटा काम किया। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उत्तर प्रदेश के रहने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायलय में पेश किया जहां से उनके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।