प्रतापनगर में एक भोपा पर नाबालिग लड़की भगाने का आरोप

नाबालिग के माता पिता ने प्रतापनगर थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट  

 | 
crime

उदयपुर 28 फरवरी 2023। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक भोपे के द्वारा एक नाबालिग को बहला फुसलाकर के भगा ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुरोहित की मादड़ी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में मामला दर्ज करवाया की उस की 17 वर्षीय बेटी 22 फरवरी को स्कूल जाने का कह कर घर से निकली जो वापस घर नही पहुंची। स्कूल व सगे संबंधियों से पता करने पर भी उस का कही पता नही चला।

नाबालिग के पिता ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति जसवंत गमेती नामक भोपा पर शक जताया। उक्त व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। साथ ही जसवंत नाम के व्यक्ति मंदिर में भोपा भी है। 

जब पूरे मामले में पुलिस से बात की गई तो वहां से यह जानकारी मिली है कि लड़की अपनी मर्जी से सांवरिया सेठ में अपने रिश्तेदार के यहाँ गई थी। नाबालिग को डिटेन कर के थाने लाया गया है। परंतु लड़की के परिजन व माता ने यह आरोप लगाया है लड़की जिस मंदिर में वह दर्शन करने जाती थी वहां पर यशवंत भोपा है। हमारा कोई भी रिश्तेदार सांवरिया जी में नहीं है हमारे सारे रिश्तेदार उदयपुर में ही रहते है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि यशवंत नामक भोपा ही उनकी लड़की को बहला फुसला कर ले गया है और उन्हें इस भोपा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई चाहिए। पूरे मामले में देखने वाली बात है कि जहां एक ओर माता पिता यशवंत नामक भोपा पर आरोप लगा रहे है वहीं पुलिस एफआईर भी उसी यशवंत भोपा  के खिलाफ है तो पुलिस उस भोपा को बचाने में क्यों लगी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News