भुपालपुरा पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश की बड़ी चोरी
उदयपुर 22 नवंबर 2025 - भुपालपुरा थाना पुलिस ने घर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 तोला सोना और 30 तोला चांदी के आभूषण, एक कैमरा और एक पर्स जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पूर्व छगन पुरोहित के सुपरविजन में थाना प्रभारी आदर्श कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
ऐसे हुआ था चोरी का खुलासा
19 नवंबर की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लौहार कॉलोनी स्थित मकान संख्या 82 में उस वक्त चोरी की वारदात हुई जब पूरा परिवार सो रहा था। सुबह करीब 6 बजे जागने पर घर के मालिक मुख्तार अहमद को पता चला कि अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात, पर्स व दस्तावेज चोरी कर ले जाए गए हैं। पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए।
फुटेज के आधार पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कुन्दन सिंह कुशवाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी मोहम्मद रफीक उर्फ टाटु के साथ मिलकर वारदात करने की बात कबूल की। इसके बाद टीम ने रफीक को भी पकड़ लिया।
बरामदगी आरोपियों से जब्त सामान में शामिल
- सोने की नेकलेस
- सोने के कान के टॉप्स 2 जोड़ी
- सोने की अंगूठी * सोने की बाली 3
- सोने के लोंग 8 * चांदी की पायल 3 जोड़ी
- चांदी की बिछिया 5 नग
- ओलंपस कंपनी का कैमरा
- पर्स व दस्तावेज