बिच्छू घाटी में युवक की हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
 | 
Ghantaghar police station udaipur

उदयपुर 10 अप्रैल 2026। पुलिस ने घंटाघर थाना क्षेत्र के बिच्छू घाटी में हुए युवक साहिल की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 की रात को आपसी रंजिश के चलते साहिल की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव उर्फ बिल्लू और मोहम्मद सुहान उर्फ जायर को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपी नईम शेख, कुन्दन कुशवाह और जोबेर खान उर्फ अकबर फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि साहिल अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गया था। इसी दौरान फोन पर कहासुनी के बाद आरोपी मौके पर पहुंचे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल साहिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं और आसपास के जिलों में दबिश दी गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

#UdaipurNews #UdaipurCrime #RajasthanNews #BichchuGhati #Ghantaghar #UdaipurPolice #CrimeUpdate #LocalNewsUdaipur #RajasthanPolice #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News