बिच्छू घाटी साहिल हत्याकांड का मुख्य षड़यंत्रकर्ता गिरफ्तार

घंटाघर थाना पुलिस ने राणा प्रताप रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार 
 | 

उदयपुर 13 अप्रैल 2026।  हाल ही में बिच्छू घाटी क्षेत्र में हुई साहिल नामक युवक को हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार 13 अप्रैल 2026 को एक और आरोपी ज़ोएब को गिरफ्तार किया हैं जो इस हत्या कांड का मुख्य षड़यंत्रकर्ता बताया जा रहा हैं।

थानाधिकारी घंटाघर कर्मवीर सिंह ने बतायक की आरोपी को राणा प्रताप रेलवे स्टेशन से उस वक़्त गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फ़िराक़ में था।थानाधिकारी ने बताया को गिरफ्तार किया गया आरोपी ही मुख्य षड़यंत्रकर्ता हैं, घटना वाले दिन उसी की मृतक साहिल और उसके मित्र जीशान से कहा सुनी हुई थीं जिसके चलते उसने अन्य आरोपी नईम और कुंदन आदि के साथ मिलकर मृतक पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

थानाधिकारी ने बताया की सोमवार को पुलिस ने आरोपी ज़ोएब को उदयपुर न्यायलय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।  

पिछले मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को देर रात पुरानी रंजिश के चलते ठोकर चौराहे के रहने वाले नईम, कुंदन और उसके अन्य साथियों ने बिच्छू घाटी निवासी जीशान उर्फ़ हड्डी पर हमला किया और मारपीट की, अपने दोस्त को बचाने के लिए बीच में आए साहिल पर उन आरोपियों ने तलवार कुल्हाड़ी आदि से हमला किया और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं लेकिन मुख्य आरोपियों में शामिल नईम और कुंदन अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही हैं।

#UdaipurNews #RajasthanCrime #BichchuGhati #SahilMurder #UdaipurPolice #CrimeNewsIndia #RajasthanNews #LocalNewsUdaipur #BreakingNewsUdaipur #GhantagharPolice #UdaipurUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News