272 भूखंड प्रकरण में बड़ा अपडेट: ASP और कथित दलाल सज्जन सिंह जैन का पुलिस रिमान्ड 3 दिन बड़ा
एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग कथित रूप से जुड़े थे
Udaipur Times News , ACB Trap Udaipur, उदयपुर 30 सितंबर 2026 - शहर के चर्चित 272 भूखंड प्रकरण से जुड़े कथित ₹2 करोड़ रिश्वत मामले में बुधवार को आरोपीयों की पुलिस कस्टडी रिमान्ड 3 दिन के लिए ब याद दी गई है ।
रिश्वत के लेनदेन और दोनों आरोपियों सहित उनके रीडर की भूमिका को लेकर होगी पूछताछ रिमांड के दौरान एसीबी कथित रिश्वत की रकम से जुड़े लेनदेन, बातचीत और दोनों आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी। 272 Plots Case of Udaipur
जांच एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग कथित रूप से जुड़े थे। साथ ही निगम का कोई अधिकारी भी इसमे शामिल है या नहीं ।
ट्रैप में ₹4 लाख असली और ₹1.96 करोड़ के जाली नोट एसीबी ने इससे पहले कथित दलाल सज्जन सिंह जैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
ट्रैप कार्रवाई में ₹4 लाख असली नोट और ₹1 करोड़ 96 लाख के जाली नोट रखे गए थे। इसके बाद एएसपी मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित उनके आवास से डिटेन कर उदयपुर लाया गया था। ACB Trap Udaipur
मोबाइल स्क्रीन पर ₹2 करोड़ लिखकर इशारा करने का आरोप
परिवादी की ओर से आरोप लगाया गया था कि प्रकरण में राहत दिलाने और एफआईआर दर्ज नहीं करने अथवा मामले में राहत दिलाने के बदले ₹2 करोड़ की कथित मांग की गई थी।
परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी मुलाकात एएसपी मुकेश सोनी से करवाई गई थी और मोबाइल स्क्रीन पर ₹2 करोड़ लिखकर रकम का इशारा किया गया।
अब तीन दिन के रिमांड के दौरान एसीबी कथित रिश्वत कांड की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम से जुड़ी प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे और 272 भूखंड प्रकरण में राहत या एफआर के नाम पर हुई कथित बातचीत की वास्तविक स्थिति क्या थी। Crime News
मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी महावीर सिंह ने बातया की इस मामले मे अभी काफी सारे पहलुओं पर पूछ ताछ करना बाकी है ,आरोपी के मोबाइल फोन की सिडिआर निकाल कर उसकी जांच बाकी है और वही जब्त की गई कार के मालिक की भूमिका साथ ही आरोपी के रीडर यसवंत की भूमिका की भी पूछताछ करना शेष है ।
एसीबी ने न्यायालय मे मांग की थी की इनी सभी बिंदुओं को लेकर रिमान्ड अवधि को बड़ाया जाए जिसपर न्यायालय ने रिमान्ड अवधि को 3 दिन के लिए बाद दिया गया है ।
फिलहाल दोनों आरोपी तीन दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर हैं। Udaipur News
मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।