होटल उदय कोठी के बाहर से बाइक चोरी

हैंडल लॉक तोड़ बाइक ले उड़े चोर

 | 
crime

शहर में बाइक चोर सक्रिय होने के साथ-साथ अब चोर शहर के भीतरी हिस्सों में भी चोरियां कर रहे हैं। सोमवार देर रात को इसी तरह का एक घटनाक्रम सामने आया है अंबामाता थाना क्षेत्र के उदय कोठी के सामने गो स्टॉप होटल के बाहर खड़ी एक बाइक पल्सर 220 जिसका नंबर RJ27 BW 7654 को 2 युवक चुरा कर ले गए। 

गाड़ी मालिक भरत कुमावत ने बताया की 3 साल पहले बैंक फाइनेंस करवाकर यह गाड़ी उसने ली थी जिसकी किस्त अभी भी चल रही है और चोर उसे चुरा कर ले गए । चोरी का यह घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सोमवार रात 2:00 बजे दो युवक होटल उदय कोटी के वहां आते हैं और वहां पर खड़ी बाइकों की रेकी करते हैं।और दोनों ही युवक वहां से चले जाते हैं थोड़ी देर बाद एक युवक वापस आता है। और गाड़ी का हैंडल लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल को चुरा कर ले जाता है। 

देखा जाए तो उदयपुर में इन दिनों मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है रात को अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चुरा कर ले जाने का मामला आए दिन सामने आ रहा है ऐसे में कहीं ना कहीं पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News