उदयपुर के गणगौर घाट के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी
हैंडल लॉक तोड़कर पैदल ले गया चोर,CCTV सामने आया
Udaipur Times, Crime News: उदयपुर शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में ओल्ड सिटी स्थित गणगौर घाट के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात युवक बाइक को स्टार्ट करने के बजाय पैदल ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले उसने बाइक का हैंडल लॉक तोड़ दिया था।
घटना एक दिन पहले दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच गणगौर घाट से सटी गली में हुई। बाइक मालिक किसी काम से वहां गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चला।
पीड़ित हार्दिक सिंह रावत ने बताया कि उनकी बाइक आरजे 27 AX5361 चोरी हुई है। उन्होंने इस संबंध में घंटाघर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित ने चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से बाइक तलाशने में मदद की अपील की है। इधर, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश में जुटी है।