उदयपुर में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, 7 मोटरसाइकिल बरामद

प्रतापनगर पुलिस की कार्रवाई—1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन, कई वारदातों का खुलासा

 | 

उदयपुर 6 मई 2026 - प्रतापनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है।

साथ ही चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। जानकारी के अनुसार खेमपुरा निवासी भगवती लाल गमेती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब चार दिन पहले कोरोमंडल गोदाम के पास से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और डिप्टी एसपी  सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पुरण सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि क्षेत्र के कुछ युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर घूम रहे हैं।

इस पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी गौरव (21) निवासी आपणी ढाणी, रेबारियों का गुड़ा, प्रतापनगर को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को डिटेन किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें से 5 मोटरसाइकिलें प्रतापनगर थाना क्षेत्र और 1 मोटरसाइकिल डबोक थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि एक अन्य मोटरसाइकिल के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Pratapnagar #UdaipurPolice #CrimeNews #BikeTheft #LocalCrime #PoliceAction #BreakingNews #IndiaNews #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #वाहनचोरी

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal