घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल ले उड़े चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

अंबामाता थाना क्षेत्र के गायत्री नगर बड़गांव की घटना  

 | 
bike theft

उदयपुर 19 नवंबर 2022 । शहर में बाइक चोरों के हौसले  दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं और लगातार टू व्हीलर मोटरसाइकिल की चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है।  

अंबामाता थाना क्षेत्र के बड़गांव इलाके के गायत्री नगर में बीती रात चोर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर ले गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

आज सुबह मोटर साइकिल मालिक ने घर के बाहर देखा तो घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल गायब मिली। पीड़ित ने जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो सामने आया कि बीती देर रात 1:00 से 1:30 के बीच में एक बाइक चोर आता है और मास्टर की से गाड़ी का लॉक खोल गाड़ी लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। 

बाइक मालिक बंसीलाल ने संबंधित थाने में सूचना दी। सूचना के बाद अंबामाता थाना पुलिस ने बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News