सूरजपोल में घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी
सिख कॉलोनी में देर रात वारदात, तीन युवक CCTV में कैद; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Udaipur Tiimes News, Crime News, Motorcycle Lifted, CCTV Footages- उदयपुर 24 जून 2026 - के सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित सिख कॉलोनी में बाइक चोरी की एक वारदात सामने आई है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन युवक चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 की रात करीब 1:40 बजे मोहित व्यास के घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक को अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि तीन युवक कॉलोनी में घूमते हुए पहले आसपास खड़े अन्य वाहनों की भी रेकी कर रहे थे।
इसके बाद बदमाशों ने पल्सर बाइक को निशाना बनाया। एक युवक ने चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। आरोपियों ने बाइक का लॉक तोड़ा और उसे स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। Crime News Udaipur
सुबह बाइक नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर चोरी की वारदात का पता चला। Udaipur News
पीड़ित मोहित व्यास ने सूरजपोल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
#Udaipur #UdaipurNews #Surajpol #BikeTheft #CCTVFootage #CrimeNews #RajasthanNews #UdaipurCity #LocalNews #BreakingNews #VehicleTheft #PulsarBike #PoliceInvestigation #NewsUpdate #UdaipurUpdates
