उदयपुर पुलिस ने बाइक चोर पकड़े

चोरी की बाइक पर घूम रहे थे आरोपी  

 | 
bike theft

उदयपुर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से बाइक बरामद की है। सूरजपोल और हिरणमगरी पुलिस ने 4 बाइक चोर पकड़े हैं। 

थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि रामसिंह उर्फ रमेश पुत्र भैरूसिंह निवासी शोभावास सायरा उदयपुर ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बाइक प्रतापनगर-सुखेर बाइपास होटल पर के वहा खड़ी की थी। जब उसने कुछ देर बाद आकर देखा तो बाईक नहीं थी।  इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान ही पता चला कि तीन आरोपी चोरी की बाईक पर घूम रहे है। पुलिस ने दबिश देकर मोहन लाल मेघवाल पुत्र प्रताप मेघवाल निवासी बालाथल वल्लभनगर हाल सी क्लास प्रतापनगर, विक्रम खारोल उर्फ विक्की पुत्र रमेश निवासी सिहाड़ नाथद्वारा हाल सी क्लास प्रतापगनर और मुकेश डांगी पुत्र हगामी लाल डांगी निवासी सापेटिया मगरी मोहल्ला सुखेर हाल मेगा आवास रकमपुरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

सूरजपोल थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि अतुल कृष्णन पुत्र राधा कृष्णन निवासी चिकिलोट काक्कुर कोजिक्कोड केरल हाल बलीचा गोवर्धनविलास ने मामला दर्ज करवाया कि वह स्मार्ट सिटी के काम के चलते अपनी साईड भटियानी चौहट्टा से जगदीश चौक की ओर गया था, रास्ते में उसने एक मंदिर के पास अपनी बाइक पार्क की थी। शाम को आकर देखा तो बाइक गायब मिली। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान ही पुलिस ने चोरी की बाइक पर घूमते हुए कय्यूम बक्श पुत्र करीम खान निवासी दीवान शाह कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News