बाहुबली कॉलोनी में बुजुर्ग से मोबाइल लूटकर भागे बाइक सवार बदमाश
रविवार रात करीब 9 बजे हुई घटना
Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 26 अक्टूबर 2026 । प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बोहरा गणेशजी इलाके की बाहुबली कॉलोनी में रविवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो बदमाश एक सीनियर सिटीजन के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, जयश्री कॉलोनी निवासी सुरेश कुमावत अपने काम से बाइक पर बाहुबली कॉलोनी से गुजर रहे थे। Udaipur News
इस दौरान उन्होंने मोबाइल हाथ में पकड़ रखा था। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। Crime News
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।