टेंपों ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

जयसमंद सलूम्बर स्टेट मेगा हाइवे पर हुआ हादसा

 | 
accident
पुलिस ने टेंपो जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार

उदयपुर 2 दिसंबर 2021। जिले के जयसमंद सलूंबर स्टेट मेगा हाईवे पर बीते कुछ दिनों से लगातार हादसे पेश आ रहे है।  आज गुरुवार दोपहर को भी एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक सलूंबर से अपने घर लौट रहा था, तभी दोपहर करीब तीन बजे अदकालिया बाईपास के समीप लोडिंग टेंपो ने बाइक सवार को रौंद डाला जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नाला फला खाखल जयसमंद निवासी 30 वर्षीय प्रकाश पुत्र बदा मीणा के रूप में की गई। वहीँ हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची सलूंबर थाना पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और टेंपो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है की कुछ दिन पहले इसी जगह एक और बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई थी। इसी मार्ग पर जयसमंद अस्पताल के समीप देर रात अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई थी, जिससे दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने अलसुबह बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News