चित्तौड़गढ़ मे ओछड़ी टोल नाके के पास डीजल की जगह बायोडीजल बेचा जा रहा था, प्रशासन ने फिलहाल लगाई रोक

 | 
Chittorgarh

 

Udaipur Times, Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ जिले के ओछड़ी टोल के पास संगम होटल के बाड़े में संचालित पेट्रोलियम पदार्थ के व्यापार स्थल पर अवैध ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ भंडारण मिलने की सूचना पर DST टीम मौके पर पहुंची एवं थाना सदर चित्तौड़गढ़ से पुलिस टीम एवं DSO सुमन तिवारी प्रवर्तन अधिकारी ने मौके पर ओछड़ी टोल नाके के पास लालजी जाट की होटल के पास पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री हेतु डिस्पेंसिंग मशीन लगी पाई जिस पर डीजल लिखा था परंतु वहाँ उपस्थित व्यक्ति से पूछने पर डीजल न होकर बायोडीजल होना बताया गया।

DST और रसद विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की जिसमें मौके पर उपस्थित आदित्य गोस्वामी से पूछताछ में उन्होंने बायोफ्यूल बेचा जाना बताया और मौके पर हाई कोर्ट का स्टे प्रस्तुत किया।

जहां मौके से पेट्रोलियम पदार्थ की FSL जांच हेतु मौके से डिस्पेंसिंग मशीन से 1-1 लीटर के तीन सैंपल लिये गए। वहीं व्यापार स्थल के मालिक को ऐतिहातन तौर पर दस्तावेजों की जांच नहीं करवाने तक पेट्रोलियम पदार्थों का व्यवसायीकरण नहीं करने की हिदायत दी गई ।

जिला रसद विभाग एवं पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अगर आपके आसपास कोई  अवैध गतिविधि या अवैधानिक रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थों का विक्रय हो रहा हो तो जिला रसद विभाग मोबाइल नंबर 9414618282 एवं पुलिस कंट्रोल रूम 01472240088 को सूचित करे ।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News