एमबी हॉस्पिटल के पास खड़ी कार से भाजपा शहर जिलाध्यक्ष का सामान चोरी

पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
 

 | 
Hathipole Police Station

उदयपुर , 19 जुलाई 2025  - शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के कपड़े, साइन किए हुए ब्लैंक चेक और लेटरहेड अज्ञात चोर कार से चुरा ले गए। यह वारदात एमबी चिकित्सालय की दीवार के पास खड़ी एक कार से हुई, जो देवेन्द्रलाल सालवी की थी। सालवी शहर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

घटना उस समय हुई जब देवेन्द्रलाल सालवी अपने परिचित को दिखाने के लिए एमबी हॉस्पिटल आए थे। उन्होंने अपनी कार एमबी अस्पताल की दीवार के पास खड़ी की थी। गज्जन सिंह राठौड़ का बैग, जिसमें उनके कपड़े, दस्तावेज़, साइन किए हुए चेक, पार्टी लेटरहेड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे, उसी कार में रखा हुआ था। चोर मौके का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गए। सालवी ने बताया कि वह कुछ दवाएं लेने गए थे, तभी चोरों ने यह वारदात अंजाम दी।

बैग में पार्टी से संबंधित कई दस्तावेज, 8 से 10 हजार रुपये नकद, साइन किए हुए चेक और अन्य निजी सामान था। शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि यह बेहद गंभीर मामला है क्योंकि चेक और लेटरहेड के दुरुपयोग की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में भी चिंता बढ़ा दी है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News