भाजपा नेत्री-अधिवक्ता आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल मामले में नया विवाद
उदयपुर 24 फ़रवरी 2026। शहर में 11 फरवरी को भाजपा की एक महिला नेता द्वारा वकील के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोपों के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आपको बता दे की इस पूरी घटना की चर्चा शहर में 'उदयपुर फाइल्स' के नाम से हो रही है।
इसी घटनाक्रम में सोमवार को सामने आए एक वीडियो में कुछ युवक हथौड़ा और सब्बल लेकर दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में डीएसपी गिर्वा गोपाल चंदेल, पुलिस जवान और एक सूट पहने व्यक्ति भी वकील के घर की ओर जाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में रात करीब 4:08 बजे दो युवक हथौड़ा और सब्बल लेकर आते दिखते हैं, जिनके साथ एक पुलिसकर्मी भी मौजूद है। इसके बाद वे गली में बैठ जाते हैं। इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि हथौड़ा-सब्बल लेकर आने वाले युवक कौन थे और वे पुलिस के साथ क्यों थे। यदि वे पुलिस के साथ नहीं थे तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
डीएसपी गोपाल चंदेल ने सफाई देते हुए कहा है कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। वकील के खिलाफ थाना भूपालपुरा में दर्ज FIR में उल्लेख है कि ASI दिनेश कुमार ने जांच गिर्वा सर्किल DSP को सौंपी थी। आरोपी पक्ष के वकील ओम चौधरी ने आरोप लगाया कि जांच बार-बार SP के निर्देश पर बदली जा रही है, जिससे राजनीतिक दबाव की आशंका जताई जा रही है।
गिर्वा सर्किल DSP का कहना है कि कानूनी कार्रवाई के तहत वकील और उसके परिवार को जगाया गया। मोहल्ले के लोग भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हथौड़ा-सब्बल लेकर आए युवकों की पहचान उन्हें नहीं है और कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई।
वकील की मां ने हाल ही में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर IG गौरव श्रीवास्तव और SP योगेश गोयल को ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि पुलिस कुछ लोगों के साथ उनके घर में घुसी, दरवाजा तोड़ा गया, मोबाइल छीना गया और मारपीट की गई। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
#UdaipurFiles #ViralVideo #PoliceControversy #LegalNews #IndiaNews #Bhupalpura #PoliticalControversy #Girwa #UdaipurCity #RajasthanPolice
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
