ऑनलाईन लोन लेना पड़ा भारी, अश्लील फोटो बनाकर कर रहे है ब्लैकमेल

प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

 | 
online fraud

उदयपुर के प्रतापनगर इलाके मे एक युवक को ऑन लाईन लोन लेना भारी पड़ गया। दरअसल जिस ऐप से उसने लोन लिया उसका उसने पूरा भुगतान भी कर दिया और अब इस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा उसका फोटो लेकर उसे अश्लील बनाकर ब्लैकमेल कर रहे है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश कुमार व्यास निवासी पुष्करना छात्रावास जयराम कॉलोनी प्रतापनगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसने केश किंगड़म इंस्टेट लोन ऐप से 2500 रूपए का लोन लिया।

उसके पास 1500 रूपए ही आए। इसके एवज में उसने कंपनी के एक प्रतिनिधि मनोज कुमार मेघवंशी को 3350 रूपए जमा भी करवा चुका है। इस कंपनी के कर्मचारियों ने उसके व्हाट्स आईडी को हैक कर उसका फोटो ले लिया और उस फोटो को एडिट कर उसे अश्लील बनाकर उसके व्हाट्सप पर डाल दिया और उसे धमकाकर अब 4 हजार रूपए मांग रहे है।

उसके द्वारा मना करने पर आरोपियों ने इस फोटो को उसके तीन साथियों को भेज दिया। अब आरोपी पैसा नहीं देने पर इस फोटो को सभी परिचितो को भेजने की धमकी दे रहे है। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News