सुखेर में कचरे के ढेर में ब्लास्ट, एक घायल

ट्रांसफॉर्मर के पास कचरे के ढेर को जला रहा था युवक, अचानक हुआ विस्फोट

 | 
सुखेर में कचरे के ढेर में ब्लास्ट, एक घायल
संभवतया मार्बल कटिंग में उपयोग में आने वाले केमिकल से हुआ विस्फोट 

उदयपुर 30 अक्टूबर 2020। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर के पीछे एकत्र कचरे के ढेर में आज शाम अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे कचरे में आग लगा रहा युवक घायल हो गया।  वहीँ ब्लास्ट से कचरा और कीचड़ आसपास फ़ैल गया। हादसे की सूचना पर दमकल की गाड़िया, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँच कर घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखेर में ट्रांसफॉर्मर के पीछे एक युवक कचरे में आग लगा रहा था की अचानक कचरे में ब्लास्ट हो गया जिससे बेदला निवासी शंकर प्रजापत घायल हो गया। 

बताया जाता है की सम्भवतया कचरे के ढेर में मार्बल कटिंग के उपयोग में आने वाले केमिकल की मौजूदगी से विस्फोट हुआ हो सकता है। हालाँकि फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।  पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लास्ट का कारण पता लग सकेगा।    
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News