पारिवारिक विवाद में जीजा-साले के बीच खूनी संघर्ष, दोनों घायल
पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस केस, आरोपी हिरासत में
उदयपुर 1 जून 2026 - सूरजपोल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते जीजा और साले के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों घायल हो गए। घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे सिटी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कच्ची बस्ती में हुई।
जानकारी के अनुसार राहुल गुजराती (25) और उसके साले अजय गुजराती (23) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राहुल ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान अजय ने भी बचाव में राहुल पर पत्थर से वार किया, जिससे उसके सिर में चोट आई।
घटना के बाद आरोपी राहुल अपने चाचा के साथ मौके से फरार हो गया।
वहीं घायल अजय को परिजन सीधे सूरजपोल थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को डिटेन कर लिया है। बताया जा रहा है कि राहुल एक दिन पहले ही जेल से रिहा होकर आया था। वह पूर्व में मारपीट के एक मामले में जेल में बंद था।
दोनों पक्ष कच्ची बस्ती क्षेत्र के निवासी हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #CrimeNews #Surajpol #MBHospital #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalNews #UdaipurCity #RajasthanNews #IndiaNews
