उदयपुर में खूनी झगड़ा, पड़ोसियों के हमले में दो भाई गंभीर घायल

पुलिस ने दो आरोपियों को किया डिटेन 
 | 

उदयपुर 27 अप्रैल 2026 - पड़ोसी परिवार का हमला, दो भाई गंभीर घायल उदयपुर। शहर के दीवान शाह कॉलोनी क्षेत्र में रविवार शाम पड़ोसी परिवार द्वारा दूसरे परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई उनकी मां को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने तुरंत सूरजपोल थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ने 2 आरोपियों को देतें केर लिया है और उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है ।

थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया कि मामला सूरजपोल थानाक्षेत्र के पटेल सर्किल स्थित दीवान शाह कॉलोनी का है ,पीड़ित मोहम्मद आदिल की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया की रविवार रात को जानकारी मिली थी की पटेल सर्किल स्थित दीवान शाह कॉलोनी में हुई है जहाँ वारंट की तमिल के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी।  घर का एड्रेस पूछने पर आरोपियों को लगा की पीड़ित आदिल ने उनकी मुखबिरी पुलिस से की है।   इस शक पर आरोपियों ने जो की पीड़ित आदिल के पडोसी ही है उन्होंने उसके के घर में घुस केर उसपर हमला कर दिया।  हमले में 2  लोग गंभीर घायल हो गए , बिच बचाव करने आई उसकी माँ को भी चोटें आई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। और दो लोगों  इस मामले  में डिटेन कर लिया

पीड़ित मोहम्मद आदिल ने बताया कि रविवार शाम दो पुलिसकर्मी उनकी कॉलोनी में आए थे और किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी पूछ रहे थे। कुछ देर बाद सामने रहने वाले शाहरुख और शाहिद उनके पास आए और बोले कि तुम हमारी मुखबिरी कर रहे हो, यह ठीक नहीं है। आदिल के अनुसार, कुछ समय बाद शाहरुख तलवार लेकर उनके घर में घुस आया और हमला कर दिया। इसके बाद उसका भाई शाहिद चाकू लेकर पहुंचा और उसने भी आदिल की मां और भाई मोहम्मद अकरम पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। 

#UdaipurNews #UdaipurCrime #RajasthanNews #DiwanShahColony #CrimeReport #LocalNewsUdaipur #BreakingNewsRajasthan #IndiaNews #UdaipurUpdates #CrimeInIndia #Surajpol #NeighborhoodDispute #UdaipurCity #RajasthanPolice #DailyNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News