राजसमंद में फंदे पर मिले युवक युवती के शव

मचा हड़कंप
 | 
News from Rajsamand

राजसमंद 26 फ़रवरी 2026। ज़िले में राजनगर थाना क्षेत्र के सापोल गांव में एक पेड़ पर एक युवक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर राजनगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। 

साथ ही पुलिस की जांच में युवक की पहचान चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत राशमी थाना क्षेत्र के आरणी गांव के युवक के रूप में हुई और युवती भी उसी क्षेत्र की बताई जा रही हैं। उनके पास एक बैग मिला, जिसमें कई जहरीली दवाइयां मिली है।

#Rajsamand #RajasthanNews #UdaipurRegion #Chittorgarh #Rashmi #SapolVillage #RajnagarPolice #RajasthanBreaking #LocalCrimeNews #UdaipurNews