घर से लापता चचेरी बहनों के मिले शव

मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है

 | 
Body of a woman found near Ghasiyar, police doubt rape and murder

उदयपुर 11 नवंबर 2024 ।  गोगुन्दा क्षेत्र में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली दो लड़कियों का शव मिला हैं। इन शवों को सड़क पर पशु चराने गए ग्रामीणों ने देखा था ।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, फिलहाल इनकी मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है और पुलिस उसकी जाँच कर रही है।  

घटना गोगुन्दा थानाक्षेत्र के गहलोतों का गुड़ा गांव की बताई जा रही है जहां ग्रामीणों को दोनों बहनो के शव मिले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भावना (16) पुत्री भंवर भारती और रवीना (18) पुत्री पूना भारती का शव मिला है। दोनों रविवार शाम 4 बजे से घर से लापता थी । परिजनों ने दोनों को ढूंढने के खूब प्रयास किए थे लेकिन नहीं मिली। 

जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां जसवंतगढ़ स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी। मौके पर पहुंची गोगुंदा पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम की प्रकिया पूरी कराई। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक बीडे में पड़े मिले थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News