बरगद के पेड़ पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

मृतक की पहचान मेघवाल बस्ती निवासी 22 वर्षीय अविनाश मेघवाल पिता दिनेश मेघवाल के रूप में हुई है

 | 
unknown body found samtanagar bedla udaipur bihari labour

उदयपुर 21 दिसंबर 2023। जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बरगद के पेड़ पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला। घटना थाने से महज 200 मीटर दूरी की है। आसपास लोगों की शव पर नजर पड़ी तो वे दंग रह गए। 

लोगों ने पुलिस की इसकी सूचना दी। जिसके बाद पहाड़ा थानाधिकारी अंसार अहमद जाब्ते के साथ पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। जिसके बाद शव को खेरवाड़ा सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया।

इधर, घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मेघवाल बस्ती निवासी 22 वर्षीय अविनाश मेघवाल पिता दिनेश मेघवाल के रूप में हुई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे स्वयं से जान देना बता रही है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

मृतक के पिता दिनेश ने बताया कि उसका बेटा अविनाश अहमदाबाद में होटल में काम करता था। दो दिन पहले ही वह अहमदाबाद से घर आया था। एक दिन पहले सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। तब से वापस घर नहीं लौटा। बेटा कुछ परेशान लग रहा था लेकिन किस वजह से परेशान था। इस बारे में कभी खुलकर नहीं बताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News