बड़गांव के मंगरा बस्ती में एक बिना मुंडेर के कुएं में एक व्यक्ति की लाश मिली

क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना अंबामाता पुलिस व सिविल डिफेंस को दी

 | 
unknown body found samtanagar bedla udaipur bihari labour

उदयपुर 14 जुलाई 2023 । उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के बड़गांव के मंगरा बस्ती में एक बिना मुंडेर के कुएं में एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  

जानकारी के अनुसार अंबामाता थाना क्षेत्र के बड़गांव के मंगरा बस्ती में शुक्रवार को एक लाश तैरती हुई दिखाई देने से सनसनी फैल गई। 

क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना अंबामाता पुलिस व सिविल डिफेंस को दी। जिससे सिविल डिफेंस और अंबामाता पुलिस मौके पर पहुंची तथा कुंए से सिविल डिफेंस के द्वारा लाश निकलने की कार्यवाही की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News