उदयपुर में लापता 50 वर्षीय महिला का शव कुएं में मिला

 | 
Udaipur News

 

Udaipur Times, Udaipur News: जिले के घासा थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 50 वर्षीय महिला का शव रविवार को एक बिना मुंडेर के कुएं में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला और घासा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतका की पहचान प्रेमी बाई (50) पत्नी खेमराज गायरी, निवासी काला खेत के रूप में हुई है।

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि महिला 6 अक्टूबर को सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने भी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान महिला का शव गांव के एक बिना मुंडेर के कुएं में तैरता मिला। रात अधिक होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। रविवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम को बुलाकर रेस्क्यू कराया गया।

थानाधिकारी के अनुसार, महिला किसान परिवार से थी। उसका एक बेटा है, जो बाहर नौकरी करता है। महिला की आंखों से भी धुंधला दिखाई देता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News