सूरजपोल में डेढ़ साल की बच्ची का शव मिला
पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है
उदयपुर 27 अप्रैल 2026 - शहर के सूरजपोल चौराहे पर सोमवार दोपहर पेट्रोल पंप के पास एक बच्ची का शव सड़क किनारे मिलने पर अफरा तफरी का मौहल हो गया। पुलिस को सुचना मिलने पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध अवस्था में सड़क पर पढ़े बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए मुर्दाघर में शिफ्ट किया।
थानाधिकारी रतन सिंह चौहान का कहना है की बच्ची की उम्र लगभग 1.5 वर्ष है , उसके शरीर पर कोई चोट के निशाँ नहीं पाए गए लेकिन उसकी शरीर पर काले काले निशान पाए गए जिस से ये प्रतीत होता है की उसको कोई चर्मरोग था , साथ ही उसका पेट भी फटा हुआ मिला है। ऐसे में अब पुलिस सभी पॉसिबल ऐंगल्स से इस मामले की जाँच कर रही है , पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पंप पर लगे सीसी टीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे है जिस से ये पता लग सके की कोण इस बच्ची के शव यहां फेंक कर गया या फिर इस बच्ची का शव यहां कैसे पहुंचा।
#UdaipurNews #RajasthanNews #Surajpol #UdaipurCrime #BreakingNewsIndia #LocalNewsRajasthan #UdaipurUpdates #CrimeNewsIndia #RajasthanPolice #IndiaNews #UdaipurCity #NewsAlert #TrendingNews #UdaipurToday
