गोगुन्दा में नेशनल हाइवे पर अज्ञात युवती का शव मिला

अभी तक मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है

 | 
woman deadbody

उदयपुर 9 जुलाई 2024 । जिले की गोगुंदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 पर सड़क किनारे एक युवती की लाश मिलने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। सड़क से गुजर रहे एक एक व्यक्ति जो कि पेशे से अध्यापक है उन्होंने युवती की लाश को सड़क किनारे पड़े हुए देखा जिस पर उन्होंने गोगुंदा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी और जानकारी मिलने पर गोगुंदा थाना अधिकारी शैतान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच को शुरू किया गया।

थानाधिकारी गोगुंदा शैतान सिंह ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे उन्हें फोन पर युवती की लाश सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिली जिस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पहुंचने पर पाया कि एक युवती जिसकी उम्र लगभग 21 से 22 साल है वह सड़क पर पड़ी हुई है।

गहनता से देखने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि उसे दरअसल गला घोंट कर मारा गया है और उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है। हालाँकि अभी तक मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है तो वही उसके परिजनों  की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

थानाधिकारी का कहना है की परिस्थितियों को देखते हुए प्राथमिक तौर पर हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है तो वहीं मृतक युवती की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचाने के प्रयास भी किया जा रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News