उदयपुर में भूखंड में मिला युवक का शव, बदबू फैलने पर हुआ खुलासा

 | 
young man’s body was found in a vacant plot in Udaipur

Udaipur Times, Udaipur Crime Update: 25 मई 2026। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भूखंड में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामला डॉ. गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक भूखंड का है, जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। Udaipur Crime Update

थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पहचान के लिए बुलाया, लेकिन मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मौत के कारणों की जांच भी की जा रही है। Udaipur Crime Update

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News