पांच दिन से लापता युवक का शव आयड़ नदी में मिला

 | 
Deadbody Found in Ayad River

 

Udaipur  Times, Crime News: उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र की आयड़ चौकी के अंतर्गत शनिवार सुबह आयड़ नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक करीब पांच दिन पहले घर से लापता हुआ था।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छिपा कॉलोनी निवासी अनीश पुत्र मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे आयड़ नदी में शव मिलने की सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विभाग के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के आदेश और सहायक प्रशासनिक अधिकारी धनेंद्र कश्यप के निर्देशन में पहुंची टीम ने नदी से शव बाहर निकाला और आयड़ पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया।

रेस्क्यू टीम में भवानी शंकर वाल्मीकि, बने सिंह गुर्जर और महेंद्र सिंह मसानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News