उदयपुर की फतहसागर झील से शव बरामद

 | 
Body Recover from Fatahsagar

 

Udaipur Times, Accident News: 22 जून 2026। उदयपुर के फतेहसागर झील में शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ को सूचना मिलने पर विभाग की टीम रात करीब 9:30 बजे फतेहसागर झील पहुंची। गोताखोरों की मदद से झील में तैर रहे शव को बाहर निकाला गया और आगे की कार्रवाई के लिए अंबामाता थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में गोताखोर विपुल चौधरी, कैलाश मेनारिया, भवानी शंकर वाल्मीकि, हीरालाल प्रजापत, दिनेश गमेती, प्रवीण सिंह राठौड़ और कैलाश गमेती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान डूंगरपुर निवासी प्रह्लाद पाटीदार (46) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News